फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परिवार की समृद्धि व बच्चों की लंबी आयु के लिए मनाया बच्छ दुआ पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने मंदिरों व नहर किनारे की पूजा, नवजात लड़कों के लिए मांगा आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/मीरां साहिब। डोगरों का सांस्कृतिक पर्व बच्छ दुआ आरएस पुरा में धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि और बच्चों की लंबी आयु की कामना करते हुए नहर किनारे व मंदिरों में सामूहिक तौर पर बच्छ दुआ की पूजा की। परिवार में नवजात लड़कों के लिए बच्छ दुआ की पूजा के दौरान आशीर्वाद मांगा।
महिलाओं ने दिन भर व्रत रखा और मंदिरों, जलस्रोतों एवं घरों में पूजा की। सोमवार सुबह से ही मंदिरों व नहर किनारे पूजा करने वालों की भीड़ लगी रही। महिलाएं पारंपरिक डोगरा वेशभूषा में पूजा करने पहुंचीं। नहर किनारे जगह-जगह पूजा के लिए महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। भगवान गणेश की पूजा के साथ महिलाओं ने अपने कुलदेवता को भी याद किया व उन्हें श्रद्धा पूर्वक फल-फूल व रोट का प्रसाद अर्पित किया। वार्ड 5 स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में भी सुबह श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। महिलाओं ने थाली में आटे से गाय व बछड़े की प्रतीकात्मक मूर्तियां बनाई हुई थीं। पूजा के दौरान महिलाओं ने प्रचलित लोकगीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर महंत राजेश बिट्टू ने बताया कि बच्छ दुआ को छ बारस या गोवत्स द्वादशी भी कहते हैं। इस दिन महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि तथा बच्चों की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। वहीं, मीरां साहिब ब्लॉक के कई गांवों में महिलाओं ने बहते जल के स्थानों पर पूजा की। इस दौरान नीलम शर्मा ने बताया कि मंदिर में भी महिलाओं ने पूजा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें