संवाद न्यूज एजैंसी सांबा। कोरोना वायरस के बचाव के लिए बाज़ारों में मास्क की किल्लत के चलते कई लोगो को मास्क नही मिल रहे है। जिसको देखते हुए भाजपा नेत्री इंदु जम्वाल व भाजपा जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विकास संम्बयाल ने स्वयं मास्क बनाकर लोगो को निशुल्क वितरित करने का बीढा उठाया है। इस बारे बताते हुए विकास संम्बयाल ने बताया कि उन्होंने बच्चों के लिए करीब 50 मास्क व अन्य लोगों के लिए 150 के करीब अभी तक मास्क बना कर वितरित किए है।