पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार बिहार की एक महिला को मुक्त कराया है। इस महिला को मानव तस्करी में शामिल लोगों ने अवैध रूप से बनयारी निवासी जहूर अहमद शेख को बेच दिया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि इस महिला को कब और कहां से लाकर यहां बेचा गया था।