खौड़ में जेके बैैंक के पास खड़ी एक महिला का पर्स चोरी हो गया। नारायणा के गांव डलेरी निवासी महिला आशा शर्मा ने बताया कि बैंक के नजदीक एक मोबाइल दुकान पर खड़ी महिला ने उसके लिफाफे से पर्स निकाल कर रफ्फूचक्कर हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में पंद्रह सौ रुपये नकदी और कुछ जरूरी कागजात थे।