फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छत का लेंटर गिरने से महिला जख्मी

Sun, 16 Feb 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह के वार्ड 12 में कमरे की छत का लेंटर गिरने से महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार तिलक राज कैथ ने बताया कि उनकी पत्नी रानी देवी कमरे के अंदर दोपहर को चारपाई पर लेटी हुई थी। अचानक से कमरे की छत के लेंटर का एक हिस्सा नीचे गिर गया। टूटे लेंटर की चपेट में आने से पत्नी रानी देवी घायल हो गई। आस-पड़ोस के लोगों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार के लिए बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया है। तिलक राज ने बताया कि उनके मकान की दीवारों में दरारें आई हैं। परंतु लेंटर टूटने का किसी प्रकार का अंदाजा नहीं था। उन्होंने बताया कि लेंटर टूट कर गिरने से घर का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमें खाने-पीने और रोजमर्रा के इस्तेमाल में लाया जाने वाला सामान शामिल है। उन्होंने प्रशासन से मकान की मरम्मत की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें