संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। कानाचक पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बच्चा घायल हो गया।
सूत्रों के अनुसार देर रात बाबा तालाब के निकट शादी समारोह से लौट रहे लौट रहे दंपत्ति की मोटरसाइकिल को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गई, जबकि उसके पति और बच्चे को भी चोटें आईं। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कानाचक पुलिस ने लोगों की सहायता से घायलों को जीएमसी पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार को महिला का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान रूमी चिब पत्नी ओमी चिब निवासी अकलपुर के रूप में हुई है।
उधर, बीएसएफ प्लौड़ा के पास भी सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान आयुष पुत्र सतपाल के रूप में हुई है। उसकी मौके पर मौत हो गई।