फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: साइकिल पर जा रहे दंपती को बाइक ने मारी टक्कर, महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्ति की हालत स्थिर, बाइक चालक बताया जा रहा नाबालिग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। सीमावर्ती पलांवाला पुलिस चौकी के अधीन वीरवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उनका पति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार पलांवाला में साइकिल पर सवार दंपती अपने गांव छन्नी से पलांवाला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पलांवाला में एक बाइक ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें साइकिल पर सवार प्रेमपाल पुत्र मुल्ख राज और आशा देवी (मंजू) पत्नी प्रेमपाल निवासी गांव छन्नी पलांवाला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने पलांवाला पीएचसी पहुंचाया। वहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार दे कर गंभीर रूप से घायल आशा देवी को जम्मू रेफर कर दिया। जब आशा देवी को जीएमसी ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। जीएमसी में डॉक्टरों ने आशा देवी को मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रेमपाल की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार 12 बजे गांव छन्नी के श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनका 10 साल का एक बेटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिस बाइक (जेके02एएच-3245) से टक्कर हुई है, उसके चालक की आयु केवल 16 से 17 साल के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें