फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अहरबल में दो दिवसीय शीतकालीन कार्निवल का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव का उद्देश्य जिले में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना : डीसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। जिला प्रशासन कुलगाम ने अहरबल और जिले के अन्य पर्यटन स्थलों की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग के सहयोग से दो दिवसीय शीतकालीन कार्निवल का शनिवार को शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन डीडीसी अध्यक्ष मोहम्मद अफजल पारे ने किया। डीआईजी दक्षिण कश्मीर अल्ताफ अहमद खान, डीसी अतहर आमिर खान भी मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन



उत्सव के दौरान विविध गतिविधियां और कार्यक्रम करवाए गए, इनमें साइकिल रैलियां, चिरनबल और अन्य ट्रैकिंग मार्गों के लिए ट्रैकिंग समूहों को हरी झंडी दिखाना शामिल था। स्थानीय युवा बैंड और सीआरपीएफ और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्निवल में स्नो क्रिकेट, स्नो रन, स्नो रग्बी, रस्साकशी, स्नो वॉलीबाल और अन्य स्नो गेम्स को भी शामिल किया गया है, जिनमें जिले भर के खिलाड़ी और विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रमुख सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने के लिए कृषि, बागवानी, पर्यटन, हस्तशिल्प, मत्स्य पालन, रोजगार, एनआरएलएम और अन्य विभागों द्वारा कई स्टॉल लगाए गए हैं। डीसी कुलगाम ने कहा कि कुलगाम में अहरबल और अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को आकर्षित करने की भारी क्षमता है और विंटर कार्निवल जिले के अनछुए दर्शनीय स्थानों, गंतव्यों में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने और कुलगाम में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक पहल है। यह आयोजन 25 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें