अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रो. भीम सिंह की पत्नी जय माला का बुधवार को निधन हुआ था। परिवार के बीच खींचतान के चलते अभी तक शव जीएमसी के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। जय माला गोद ली बेटी मृगनयनी सलाथिया के ससुराल में रहती थी। मंगलवार को दोमाना में बेटी के घर में सीढ़ियां चढ़ते समय गिर गई थीं और बेहोश हुईं। इसके बाद उन्हें जीएससी जम्मू में इलाज के लिए लाया गया। उपचार के बाद बुधवार की शाम आठ बजे निधन हो गया। इसके बाद शव को सिद्दड़ा स्थित भाई विलक्षण सिंह के घर लाया। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इस बीच, पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने फेसबुक में अंतिम संस्कार करने की बात लिखी। इसके बाद बेटी और विलक्षण ने शव को शवगृह में रखवाया, ताकि पोस्टमार्टम हो सके।