फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishtwar: 30 साल से सक्रिय आतंकी की पत्नी ने फहराया तिरंगा, बोलीं- भारत ही हमारा देश...आतंकवाद छोड़ घर लौट आओ

Tue, 16 Aug 2022 08:55 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, किश्तवाड़।

सार

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी मोहम्मद अमीन सरूड़ी की पत्नी ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लहराया। पति से आतंकवाद छोड़ घर लौटने की अपील की। 
विज्ञापन
आतंकी मोहम्मद अमीन सरूड़ी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दशक से सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी मोहम्मद अमीन सरूड़ी की पत्नी ने स्वतंत्रता दिवस पर सेना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा लहराया। पति से आतंकवाद छोड़ घर लौटने की अपील की। किश्तवाड़ स्थित हेलीपेड पर 26 आरआर की ओर से स्वतंत्रता दिवस एक समारोह आयोजित किया गया। सरूड़ी की पत्नी ने हाथ में तिरंगा लेकर कहा कि भारत हमारा देश है। सेना पूरे परिवार की मदद कर रही है। वह पति से अपील करना चाहती है कि आतंकवाद को छोड़ घर लौट आए। पुनर्वास में सरकार उनकी मदद करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 30 साल से सरूड़ी हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी है। के आतंकी जहांगीर सरूड़ी की पत्नी और बेटी ने सेना के साथ मिलकर तिरंगा झंडा फहराया। सुरक्षा बल सरूड़ी की लंबे से तलाश कर रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व सेना और पुलिस ने बटोती में मुठभेड़ के दौरान सरूड़ी के साथी आतंकियों को मार गिराया था। सेना और पुलिस से सरूड़ी छिपता फिर रहा है, इसके बावजूद उसके परिवार को सेना की ओर से सहायता दी गई है। वहीं हेलीपैड स्थित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान धार्मिक सौहार्द पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें