फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates: कश्मीर में चढ़ा पारा, ठंडी वादियों में छूटने लगा पसीना, वैष्णो देवी में हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

Sat, 02 Jul 2022 05:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पांच जुलाई तक जम्मू संभाग में बिजली गरजने के साथ बारिश हो सकती है। कश्मीर में अधिकांश मौसम साफ रहेगा। जम्मू में शनिवार की शुरुआत बादलों के साथ हुई। 
विज्ञापन
श्रीनगर की डल लेक में डूबकी लगाते युवा - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में पारा चढ़ने के साथ ठंडी वादियों में पसीना छुड़ा देने वाली गर्मी पड़ रही है, जबकि जम्मू संभाग में मानसून की दस्तक से गर्मी से राहत मिली है। घाटी में 34.2 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया। जम्मू की तुलना में श्रीनगर में शुक्रवार दूसरे दिन भी पारा ज्यादा रहा। कश्मीर के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री ऊपर चल रहा है। उधर, वैष्णो देवी में त्रिकुटा की पहाड़ियों पर धुंध छाई रहने से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। 

श्रीनगर का तापमान सामान्य से सात डिग्री ऊपर

श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से सात डिग्री ऊपर चल रहा है। दूसरी ओर जम्मू संभाग में मानसून की दस्तक के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन के तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक गिरावट है।

जम्मू संभाग में बारिश की संभावना 

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पांच जुलाई तक जम्मू संभाग में बिजली गरजने के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन कश्मीर में अधिकांश मौसम साफ रहेगा। जम्मू में शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी शुरुआत बादलों के साथ हुई। सुबह बूंदाबांदी हुई। 

घाटी में पांच-छह जुलाई को बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार कश्मीर में पांच और छह जुलाई को बारिश के आसार हैं। घाटी में जून, जुलाई और अगस्त का महीना आमतौर पर गर्म व नमी भरा रहता है। जुलाई में तापमान 35 डिग्री पहुंच सकता है।

जून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक दर्ज

हालांकि बीते वर्षों में भी जून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जुलाई में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 21 जुलाई 1988 को 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें