सुंदरबनी। सुंदरबनी तथा आसपास के क्षेत्रों में पड़ रही धुंध तथा कोहरे के कारण लोग परेशान हैं। बारिश नहीं होने से लोगों को लगने लगा था कि अब सर्दी से राहत मिलेगी। लेकिन क्षेत्र में लगातार पड़ रही धुंध, कोहरे के कारण क्षेत्र में सर्दी कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। वहीं क्षेत्र में सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों में सर्दी जुकाम बुखार की शिकायत भी हो रही है। संवाद