सुंदरबनी। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को दिनभर बादलों के छाए रहने तथा बीच-बीच में बारिश की फुहारों के बरसने के कारण मौसम में आई ठंडक से क्षेत्र में फिर से सर्दी का अहसास होने लगा है। हालांकि कुछ दिन से मौसम साफ रहने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। वीरवार देर रात से छाए बादलों से तापमान में आई गिरावट के बाद शुक्रवार को लोगों को फिर से सर्दी का अहसास होने लगा। संवाद