सांबा। शुक्रवार की रात आई आंधी और बारिश के चलते कई क्षेत्रों में गुल हुई बिजली शनिवार दोपहर बाद बहाल हो सकी। जानकारी के अनुसार कि आंधी से बिजली की तारें टूट गई, कई क्षेत्रों मे पेड़ों के गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली के गुल रहने से जहां ग्रामीण परेशान रहे, वहीं किसानों को भी समस्या बनी रही। इन दिनों धान की रोपाई चल रही है, नहरों में पानी की कमी है। किसान मोटर पंप से ही पानी ले रहे हैं। बिजली के नहीं होने से मोटर पंप भी बंद हो गए हैं। कई क्षेत्रों में शाम तक बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। संवाद