फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड रही भीषण गर्मी से लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कई दिन से सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए ह़ैं, जिससे सुबह से ही धूप निकलने से भीषण गर्मी का अहसास होना शुरू होता जाता है।
विज्ञापन

वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।
आने वाले दिनों में यह अधिकतम तापमान और बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं दूसरी ओर जिले का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर गर्म हवाएं चलने पर लोगों का बाहर निकलना मुश्किल बना हुआ है। मात्र कामकाजी व नौकरीपेशा लोग ही नजर आते हैं। दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवाएं चलने से परेशानी बढ़ जाती है़। इस भीषण गर्मी में कूलर भी काम नहीं कर रहे। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान और बढ़ने से नागरिकों की चिंता बढ़ने लगी है़। कई दिनों से शाम के समय आंधी चलने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जगदीश राज का कहना है कि दोपहर को बाजारों में लोग नजर नहीं आते और बाजारों में लोग भी नहीं दिखते। उन्होंने कहा कि शाम को आंधी चलने से उड़ने वाली धूल से भी लोगों को परेशानियों का सामना पड़ रहा है। अजय कुमार का कहना है कि इन दिनों पड़ रही गर्मी व शाम को आंधी चलने पर कई स्थानों पर रात भर बिजली सेवा बहाल नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि एक और गर्मी की मार दूसरी और बिजली गुल होने पर रात को आराम कर पाना भी मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन

------
शीतलपेयों की दुकानों पर उमड़ रही भीड़
गर्मी की वजह से शहर में विभिन्न जगहों पर लस्सी, जूस, गन्ने का रस आदि शीतलपेयों की दुकानें सज गई है़ं। दोपहर के समय घरों के बाहर निकलने वाले लोगों की शीतलपेयों की दुकानों में भीड़ उमड़ रही है़। इसमें लस्सी, गन्ने, जूस व अन्य शीतलपेयों का समावेश है। कई लोग शाम का शीतलपेयों का सेवन करने के लिए बाजारों में देखे जा सकते हैं। यह तभी ही संभव होता है अगर मौसम ठीक हो तो।
विज्ञापन

बढ़ते तापमान से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में तीन दिन से बढ़ते तापमान से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों की आवाजाही कम रहने पर अखनूर में बाजार सुनें रहे।
वीरवार सुबह से ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने पर लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें का समाना करना पड़ा। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही, वहीं सड़कों पर कम संख्या में वाहन चलें। लोगों का कहना है कि बढ़ते तापमान पर दोपहर को घरों से निकलना बंद हो गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें