अरनिया। लगातार चार दिन से घने कोहरे का दंश झेल रहे लोगों को रविवार को पांचवें दिन राहत मिल ही गई। हालांकि लोगों को घने कोहरे का सामना जरूर करना पड़ा। दोपहर बाद करीब दो बजे कोहरा छटने से निखरी धूप के दर्शन होना शुरू हो गए। किसानों के अनुसार घना कोहरा छाए रहने से खासतौर से पशु चारे के लिए बीजी गई बरसीन व प्याज की फसल में बढ़ोतरी लगभग रुक ही चुकी थी। अब खिली धूप से इन दोनों फसलों में बढ़ोरी होना शुरू हो जाएगी। संवाद