फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report : जम्मू-कश्मीर में 17 तक बारिश के आसार, पहाड़ों पर हो सकती बर्फबारी, सर्दी बढ़ने की संभावना

Sat, 14 Oct 2023 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम में इस बदलाव के साथ ही सर्दी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Rain in Srinagar - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में 17 अक्तूबर तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम में इस बदलाव के साथ ही सर्दी बढ़ने की संभावना है। खासतौर पर कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में पारे में और गिरावट आएगी। इस बीच शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 14 अक्तूबर से कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ जाएगा। इसमें बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। अगले 48 घंटे तक यह सिलसिला जारी रहेगा। इसी तरह 16 और 17 अक्तूबर को कुछ हिस्से अधिक प्रभावित हो सकते हैं। इसमें बिजली गिर सकती है। तेज हवा से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम में इस बदलाव को पश्चिमी विक्षोभ से जोड़कर देखा जा रहा है। 

जम्मू में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री गिरकर 31.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 5.2 डिग्री चढ़कर 26.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें