फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिन में सूर्यदेव प्रचंड, शाम को इंद्रदेव ने बरसाईं राहत की बूंदें

विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बरसे बादल, आज भी बारिश के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में बुधवार को दिन भर सूर्यदेव प्रचंड रहे। शाम को इंद्रदेव ने राहत की बूंदें बरसाकर ठंडक पहुंचाई। कई हिस्सों में बारिश से पारे में गिरावट आई है। कश्मीर में लगभग मौसम साफ रहा, यहां सोनमर्ग और अन्य पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। खराब मौसम के कारण माता वैष्णो देवी के लिए चॉपर सेवा प्रभावित हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तेज धूप से तपिश का अहसास हुआ। लेकिन शाम को तेज हवाएं चलने के साथ बादल छा गए। इसी बीच बारिश से मौसम सुहावना बन गया। देर शाम तक रुक-रुककर बारिश जारी थी। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 36.0 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 58 रहा। कठुआ में दोपहर बाद बारिश हुई। उधमपुर में बादल छाए रहे। बनिहाल में दिन का पारा 27.7, बटोत में 27.8, कटड़ा में 32.0 और भद्रवाह में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिनभर धूप खिलने के बाद शाम को बादल छा गए थे। यहां दिन का तापमान 29.2, पहलगाम में 25.2 और गुलमर्ग में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें