फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़कों, चौकों और फ्लाईओवर पर रुका रहा बारिश का पानी

विज्ञापन
बारिश के दौरान सीआईडी ​​कार्यालय के पास अखनूर रोड पर पानी जमा हो गया, पानी से गुजरते वाहन।संव
विज्ञापन
जम्मू। शहर में लगातार बारिश के कारण सड़कों, चौकों और फ्लाईओवर पर पानी रुका रहा। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी आई है। शहर में अखनूर फ्लाईओवर पर पानी रुका रहा। बिक्रम चौक फ्लाईओवर पर भी पानी रुकने से वाहन चालक परेशान हुए। शहर में बख्शी नगर मोड के पास सड़क जलमग्न रही। एनएच के किनारे भी पानी से लबालब रहे। कैनाल रोड, पुराने बस स्टैंड रोड, पनामा चौक, गांधी नगर, गोल मार्केट में भी जलभराव हुआ। बारिश थमने के बाद ही पानी की निकासी हुई। शहर के कैनाल हेड, बस स्टैंड, रायपुर सतवारी, बेलीचराना, वेयरहाउस सहित अन्य इलाकों में सड़कों के बीच गड्ढों में पानी भरा हुआ है। इससे दोपहिया वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें