बारिश के दौरान सीआईडी कार्यालय के पास अखनूर रोड पर पानी जमा हो गया, पानी से गुजरते वाहन।संव
जम्मू। शहर में लगातार बारिश के कारण सड़कों, चौकों और फ्लाईओवर पर पानी रुका रहा। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी आई है। शहर में अखनूर फ्लाईओवर पर पानी रुका रहा। बिक्रम चौक फ्लाईओवर पर भी पानी रुकने से वाहन चालक परेशान हुए। शहर में बख्शी नगर मोड के पास सड़क जलमग्न रही। एनएच के किनारे भी पानी से लबालब रहे। कैनाल रोड, पुराने बस स्टैंड रोड, पनामा चौक, गांधी नगर, गोल मार्केट में भी जलभराव हुआ। बारिश थमने के बाद ही पानी की निकासी हुई। शहर के कैनाल हेड, बस स्टैंड, रायपुर सतवारी, बेलीचराना, वेयरहाउस सहित अन्य इलाकों में सड़कों के बीच गड्ढों में पानी भरा हुआ है। इससे दोपहिया वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। ब्यूरो