फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में दो जून तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा पारा

Mon, 29 May 2023 10:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा शाम को प्रभावित हुई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार दो जून तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान कुछ हिस्सों में बारिश होगी।
विज्ञापन
उधमपुर में बारिश के बाद सड़क पर जलभराव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में सोमवार को हुई बारिश से तपिश से राहत मिली है। कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलीं। मूसलाधार बारिश से खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में फिर ठंडक का अहसास हो रहा है। कश्मीर में लगातार मौसम सुहावना बना हुआ है।

विज्ञापन


खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा शाम को प्रभावित हुई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार दो जून तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान कुछ हिस्सों में बारिश होगी। 30 और 31 मई को मौसम अधिक प्रभावित रह सकता है।

जम्मू में दिनभर हल्के बादलों के साथ शाम को अचानक धूल भरी आंधी चली। जिले के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। रात तक हवाएं चल रही थीं। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 35.2, बनिहाल में 25.7, बटोत में 26.1, कटड़ा में 32.5 और भद्रवाह में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप के अलावा चिनैनी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। रियासी में आधा घंटा तेज बारिश हुई। उधमपुर शहर में एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। राजोरी और पुंछ में दोपहर बाद से बारिश हो रही है। राजधानी श्रीनगर में शाम को तेज बारिश शुरू हो गई थी।

कई जगह ओलावृष्टि हुई। शहर के ही कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम में आए बदलाव से फि्र ठंडक का अहसास हो रहा है। यहां दिन का पारा सामान्य से 2.2 डिग्री गिरकर 23.9, पहलगाम में 22.6 और गुलमर्ग में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में बारिश से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। खासतौर पर रामबन और बनिहाल के बीच कई हिस्सों में पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन की आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें