फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोहरे ने रोकी रफ्तार, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से बचने के लोग घरों से कम निकले, दिनभर सेंकते रहे आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/परगवाल। भीषण सर्दी और घने कोहरे ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। शहर से लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों तक बुधवार सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। इससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। लोग ठंड से बचने के लिए घरों से बाहर कम निकल। आरएस पुरा में दिन भर कोहरा रहा। विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर रही। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने आग का सहारा लिया। बाजारों में राैनक कम दिखी। दुकानदारों का कहना है कि ठंड के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे जिससे उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। दुकानदार विक्रम संधू, महेंद्र चौधरी व ज्योति शर्मा ने बताया कि ठंड लगातार बढ़ रही है। लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए घरों से बाहर नहीं निकलना चाहते। डॉ. प्रीति भगत ने सलाह दी है कि सर्दी व कोहरे से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। दोपहिया वाहन का भी कम इस्तेमाल करें। परगवाल में ग्रामीणों की सुबह एक बार फिर घने कोहरे के साथ शुरू हुई। कोहरे की मोटी चादर ने पूरे इलाके को आगोश में ले लिया। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। किसानों को सुबह खेतों में काम करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें