फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोहरे व सर्दी ने किया किया परेशान, अलाव ही सहारा

विज्ञापन
परगवाल में ठंड से वचने के लिए आलाप का सहारा लेते ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परगवाल/वियजपुर। सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्दी और कोहरे की मार से ग्रामीण परेशान हैं। भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित है। हालांकि शनिवार को हल्की धूप खिली लेकिन रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र कोहरे की चपेट में रहे। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। रविवार को गांवों में ज्यादातर जगहों पर ग्रामीण आग सेंकते नजर आए। किसानों का कहना है कि उनको ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी मवेशियों के चारे के लिए उठानी पड़ रही है। ठंड में चारा काटते वक्त परेशानी हो रही है। सुबह से लेकर शाम तक शीतलहर और कोहरे के कारण सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है। विजयपुर सहित अन्य बाजारों में रौनक फीकी पड़ गई है। चाय, कॉफी और गर्म खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है। चिकित्सकों ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, गर्म भोजन करने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें