फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार व मंगलवार को मौसम बिगड़ने से परेशानियां बढ़ गई हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश से ठंड में जबरदस्त इजाफा हुआ है। ठंडी हवा के साथ गिरते तापमान ने जनजीवन प्रभावित है।लोग घरों में दुबकने को मजूबर हैं। बाजारों में रौनक कम हो गई है। मौसम में बदलाव का असर सेहत पर भी दिख रहा है। सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्थानीय अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिला अस्पताल पहुंची स्थानीय महिला संजना देवी ने बताया कि बारिश से सर्दी बढ़ गई है। उनके दोनों बच्चे बीमार हैं। जिला अस्पताल में डॉक्टरों से जांच करवाकर दवा ली है। डॉक्टरों ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों के लिए बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। किसान जोगिंदर लाल का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए बारिश जरूरी थी लेकिन अगर ज्यादा बारिश होती है तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें