संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर/परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्रों में वीरवार सुबह बारिश से ठंड बढ़ गई। इससे बाजार में भी रौनक कम देखने को मिली।
बारिश से किसान खुश नजर आए। विशेषकर फसलों की सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर कंडी क्षेत्र के किसान राहत महसूस कर रहे हैं। अगर इसी प्रकार समय-समय पर बारिश होती रही तो गेहूं की अच्छी उपज हो सकती है। किसान धर्मपाल, रमेश सिंह, नेक राम आदि का कहना है कि क्षेत्र में अधिकतर किसान बारिश पर निर्भर रहते हैं। इस समय गेहूं की फसल को पानी की जरूरत थी। समय पर बारिश होने से किसान फसलों में खाद डाल सकेंगे।