फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: माैसम का बदला मिजाज, सुबह बूंदाबांदी, रात को झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/बनतालाब। जम्मू और आसपास के इलाकों में सुबह बूंदाबांदी दौर का दाैर शुरू हुआ। रात करीब 9:30 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले दो दिनों तक तह इसी तरह माैसम का मिजाज बना रहेगा। बादल छाए रहने के साथ बूदाबादी होने की संभावना बनी रहेगी। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की भी आशंका है। 18 से 20 मार्च तक एक और नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा जिससे फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। किसानों को 20 मार्च तक छिड़काव और खाद डालने जैसे कृषि कार्यों को रोकने की सलाह दी गई है। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें