फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुलमर्ग-पहलगाम से भी ठंडा रहा जम्मू, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर गुलमर्ग और पहलगाम से भी ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू में हालात ऐसे रहे कि लोगों को आग सेंककर ठिठुरन दूर करनी पड़ी। इतना ही नहीं, घरों में हीटर और ब्लोअर चलाए गए। मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से 10.1 डिग्री कम है जबकि औसत तापमान 17.5 डिग्री होना चाहिए था। इससे पहले 2016 में 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। 2011 में 7.1 डिग्री , 2013 में 6.7 डिग्री और अब तक का सबसे कम 5 डिग्री पारा 1986 में रिकॉर्ड किया गया था। वहीं श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री रहा। पहलगाम में 10.6 डिग्री तो गुलमर्ग में पारा 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दिनभर बादल छाए रहे। जैसे ही शाम ढली तो कोहरा फिर से छा गया। इस दौरान लोगो को कामकाज निपटाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें