फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहाड़ों पर मेघ बरसे, मैदानी इलाकों में सूरज उगल रहा आग

विज्ञापन
विज्ञापन
- कटड़ा, राजोरी और श्रीनगर में दोपहर बाद बारिश, जम्मू में शाम को चलीं तेज हवाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लू की मार से कोई राहत नहीं है। मैदानी इलाकों में लगातार पारा चढ़ रहा है। हालांकि वीरवार दोपहर बाद पहाड़ी इलाकों में कुछ राहत जरूर मिली। राजोरी, पुंछ, कटड़ा, रियासी, उधमपुर और श्रीनगर समेत अन्य पहाड़ी इलाकाें पर बारिश हुई। कटड़ा में शाम चार बजे के बाद तेज हवाओं और बारिश के चलते चॉपर सेवा बंद कर दी गई। जम्मू में शाम को तेज हवाओं के चलने से कई इलाकाें की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन



मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम पारे में भी बढ़ोतरी हुई और 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम 14 डिग्री है। कटड़ा में दिन को तापमान 40.9 डिग्री पहुंच गया और शाम को बारिश ने राहत दी। दो दिन बाद कठुआ में तापमान में एक फीसदी की गिरावट आई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू में 17 जून तक भी कोई राहत नहीं मिलेगी। पारा 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें