फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कठुआ में ऑल टाइम 48.1 डिग्री पारा, 43 डिग्री तापमान के बीच जम्मू भी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 16 जून तक बारिश के आसार भी नहीं, जम्मू में 44 डिग्री के ऊपर जा सकता है तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में तापमान ने एक बार फिर रिकाॅर्ड तोड़ा है। कठुआ जिले में मंगलवार को तापमान 48.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा, जो अब तक का सबसे अधिक है। जबकि कठुआ के बाद जम्मू सबसे ज्यादा तपा। जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। आगामी 16 जून तक बारिश के आसार नहीं हैं। इससे लू और प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जम्मू के अलावा कश्मीर के भी अधिकतर हिस्सों में तापमान बढ़ा है। श्रीनगर में अधिकतम पारा 30.5 डिग्री तक पहुंच गया। धार्मिक स्थल कटड़ा में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा जम्मू के रियासी, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, सांबा में भी दिनभर लू चलती रही। सांबा, उधमपुर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। शेर-ए कश्मीर कृषि एवं तकनीकी विज्ञान विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान अनुसंधान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक महेंद्र सिंह का कहना है कि 16 जून तक जम्मू में पारा 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा। जबकि बारिश की एक फीसदी संभावना भी नहीं है। यही हाल जम्मू संभाग के अन्य जिलों में भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें