फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर घाटी में बर्फबारी, जम्मू में बारिश के बाद प्रचंड गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- घाटी के टंगमर्ग में ओलावृष्टी, कुपवाड़ा में चार इंच तक हुआ हिमपात
विज्ञापन








- जम्मू में 40 से पारा फिर 31.7 डिग्री तक पहुंचा, घाटी में आज भी बारिश के आसार







अमर उजाला ब्यूरो







जम्मू। जम्मू-कश्मीर में तपती गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश और कश्मीर घाटी में बर्फबारी हुई है। कुपवाड़ा के साधना टाॅप में चार इंच तक बर्फ गिरी है। टंगमर्ग में ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही जम्मू, पुंछ और राजोरी जिले में बारिश के बाद प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। हालांकि दोपहर बाद अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ हो गया।







मौसम विभाग के अनुसार, 13 मई तक कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू के भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। 13 मई के बाद 18 मई तक मौसम लगभग साफ रहेगा, जबकि 19 मई को बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन








प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अभी तीन दिन पहले जम्मू में पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि रविवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री तक रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.2 और न्यूनतम 12.6 डिग्री रहा। सोमवार को भी जम्मू में तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रहेगा। जम्मू में बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें