फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश के कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में पारा 33 डिग्री तक पहुंचा, रात को ठंडक कायम, आज बारिश के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बुधवार दोपहर बाद बदले मौसम से कई जिलों में बारिश हुई। धूलभरी आंधी चलने से कई जगह पेड़ गिरे तो कई स्थानों पर टिन की छत्ते उड़ गईं। कई दिनों से मौसम के साफ रहने से जम्मू में पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 और 12 अप्रैल को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। लेकिन 13 से 14 अप्रैल को मौसम अधिक बिगड़ेगा। इस दौरान कुछ हिस्सों में भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि, तेज हवाएं चल सकती हैं। 15 से 17 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
किसानों को खराब मौसम में कृषि संबंधी गतिविधियां स्थगित करने की सलाह दी गई है। यात्रियों और पर्यटकों को यात्रा एडवाइजरी के तहत यात्रा करने को कहा गया है। कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो सकता है। खराब मौसम की सूरत में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिर सकते हैं। रामबन और बनिहाल में शाम को तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई। रियासी में तेज हवाओं के साथ आसमान से पानी बरसा। उधमपुर के चिनैनी सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई है। पुंछ में तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। कश्मीर के कुछ ऊपरी इलाकों में बारिश हुई है। जम्मू में दिनभर हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। लेकिन शाम को अचानक मौसम बदल गया। अधिकांश स्थानों पर धूलभरी आंधी के साथ तेज हवाएं चली। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 32.9 और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 22.8 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रदेश के कई जिलों में येलो और ओरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 13 और 14 अप्रैल के लिए प्रदेश के कई जिलों में येलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट में कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, बारामुला, श्रीनगर, बड़गाम, पुलवामा, पुंछ, अनंतनाग, किश्तवाड़, डोडा, उधमपुर, कठुआ, सांबा, जम्मू, रियासी, राजोरी में 64.5 से 115.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इसी तरह 14 अप्रैल को ओरेंज अलर्ट में शोपियां, कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग, रामबन में 115.5 से 204.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें