फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुलमर्ग सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, 11 मार्च से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में वीरवार दूसरे दिन भी बारिश हुई। इसके साथ अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश से पारे में गिरावट आई है। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर जारी है। यहां अधिकतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच चल रहा है। जम्मू संभाग में भी दिन का पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है। हालांकि दिन में धूप से तपिश का अहसास बढ़ा है। लेकिन प्रात और रात को ठंड बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 14 मार्च तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। लेकिन दोपहर को मौसम खुल गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 22.2 और बुधवार की रात का पारा सामान्य से 4 डिग्री गिरकर 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 14.0, बटोत में 12.5, कटड़ा में 20.2 और भद्रवाह में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर सहित कश्मीर के अन्य हिस्सों में हल्के बादलों के साथ मौसम लगभग साफ रहा। लेकिन दिन में भी ठंड का अहसास कायम है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.4, पहलगाम में 8.4, गुलमर्ग में 1.6 और लेह में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 9.8
गुलमर्ग माइनस 4.2
पहलगाम माइनस 0.4
श्रीनगर 2.1
बनिहाल 3.6
बटोत 4.7
कटड़ा 8.5
भद्रवाह 3.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें