फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में दिनभर खिली धूप, रात को कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में शीतलहर जारी, 17 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अब मौसम साफ है। सभी जगहों पर बुधवार को धूप खिली रही। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद शाम होते ही सर्द हवाओं से ठंड बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। बुधवार को कश्मीर में न्यूनतम तापमान माइनस के नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम 10, न्यूनतम माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि जम्मू में अधिकतम 19.5 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि 17 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने और 14 फरवरी की शाम को बादल छाए रहने की उम्मीद है। 18-20 फरवरी के दौरान हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम
पारा (डिग्री सेल्सियस में)

पहलगाम -10.8
गुलमर्ग -10.0
कोकरनाग -4.3
कुपवाड़ा - 3.3
काजीगुंड -3.2
श्रीनगर -2.0
जम्मू 5.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें