फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: जम्मू में हल्के बादल छाए, संभाग में आज से चार दिन तक बारिश के आसार

Thu, 14 Sep 2023 02:43 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू संभाग में 14 से 17 सितंबर तक बारिश के आसार हैं। कुछ हिस्सों में निरंतर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 व 16 सितंबर को कश्मीर में भी मौसम बदलेगा। कुछ इलाकों में पानी बरसेगा।
 
विज्ञापन
जम्मू में बादल छाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में गुरुवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। जम्मू संभाग में 14 से 17 सितंबर तक बारिश के आसार हैं। कुछ हिस्सों में निरंतर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 व 16 सितंबर को कश्मीर में भी मौसम बदलेगा। कुछ इलाकों में पानी बरसेगा।

विज्ञापन


जम्मू में कुछ दिनों से रात से तड़के तक बारिश हो रही है। दिन में मौसम साफ रह रहा है। मंगलवार रात भी बारिश से पारे में गिरावट आई। यहां चौबीस घंटे में 37.5 मिलीमीटर बारिश हुई। दिन का तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी श्रीनगर में लगातार पारे में उछाल है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री बढ़कर 34.0 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें