रामगढ़ । सीमावर्ती गांव में कुछ दिन से जबरदस्त कोहरा पड़ रहा है। इससे खेतों में हरा चारा खराब हो गया है। किसान जितेंद्र सिंह, प्रेम पाल चौधरी, इंदरपल सिंह, जगदेव सिंह ने कहा कि कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में हरी घास कोहरे की चपेट में है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भगवान चौधरी ने कहा कि पहले भी ठंड पड़ती थी, लेकिन इस बार मैदानी इलाकों में भी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे हमें पशुओं को हरी घास नहीं मिल पा रही है। संवाद