बिश्नाह। कुछ दिन से लगातार बढ़ रही सर्दी से जहां तापमान गिर गया है। वहीं दोपहर तक धुंध छाए रहने से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते बाजारों से रौनक गायब है। ग्राहकों की कमी के चलते दुकानदार भी जहां देर शाम तक दुकानें खुली रखते थे, अब शाम होने से पहले ही दुकानें बंद कर देते हैं। दुकानदार हिम्मत सिंह का कहना है कि जहां हम पहले दुकान रात 9 बजे बंद करते थे, अब 7 बजे ही अधिकतर दुकानें बंद हो जाती हैं। क्योंकि सात बजे के बाद धुंध और सर्दी बढ़ जाती है। इस कारण ग्राहकों की कमी पाई जा रही है। दुकानदार समय से पहले ही दुकानें बंद कर रहा है। संवाद