फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह ठंड के बाद निकली धूप से लोगों को मिली कुछ राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तीन दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। शुक्रवार को सुबह भी जबरदस्त सर्दी रही। इस बीच कुछ देर के लिए खिली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत तो दी। लोगों ने गरमाहट का अहसास किया। जैसे-जैसे दिन ढलता गया वैसे-वैसे गर्माहट भी कम होती गई। हालॉकि इस बीच भी लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया। धूप निकलने पर लोग घरों से बाहर निकले और गलियों व बाजारों में घूमते देखे गए। ठंड की वजह से लोग ने बिना वजह घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। दिन हो या रात, लोगों का अधिकांश वक्त रजाई और कंबल के अंदर ही बीत रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें