फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Jammu Kashmir: तीन मार्च तक कुछ इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, लोगों को किया गया अलर्ट 

Mon, 28 Feb 2022 12:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। बीते दिनों बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से जम्मू संभाग के साथ कश्मीर में फिर से ठंड बढ़ गई है। एक बार फिर से मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
जम्मू में बारिश के दौरान हाईवे से गुजरते लोग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में मौसम में उतार-चढ़ाव तीन मार्च तक जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। बीते दिनों बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से जम्मू संभाग में भी फिर से ठंड बढ़ गई है। जम्मू जिले में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को कश्मीर घाटी में मौसम साफ रहा दिन भर धूप खिली रही। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज दर्ज हुआ। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.5 डिग्री  और अधिकतम तापमान  2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें