अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले में रविवार को मौसम साफ रहा, लेकिन तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में फिर मौसम करवट बदलेगा और आठ मई को दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि संभव है।
शनिवार को आंधी और मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से पेड़ों को नुकसान के अलावा साफ-सफाई पर भी असर दिखा। दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जो रविवार को कम होकर 31.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह सोमवार को जिले में भी दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश के अलावा ओलावृष्टि संभव है। हालांकि नौ मई से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा और तापमान में उछाल आएगा।