फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से परगवालवासी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। लगातार बढ़ती उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। शनिवार की सुबह तेज धूप और उमस भरी गर्मी के साथ शुरू हुई। घर से जो भी बाहर निकला गर्मी से हाय तौबा मचाता नजर आया। अच्छी बारिश के लिए हर कोई आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठा है, लेकिन मानो इंद्रदेव नाराज हो बैठे हैं। स्थानीय निवासी बोधराज ने कहा कि उमस भरी गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर है। लो वोल्टेज से घरों में लगे पंखे और कूलर नहीं चल पा रहे हैं। गर्मी से बुजुर्गों और बच्चों का बुरा हाल है। वहीं राकेश सिंह का कहना था कि सावन का महीना शुरू है, लेकिन बारिश का नामोनिशान नहीं है। उन्होंने अच्छी बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने और लो वोल्टेज से भी थोड़ी निजात मिलने की बात कही। एक ओर जहां गर्मी से आम आदमी परेशान है वहीं दूसरी तरफ मवेशियों का भी गर्मी से बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें