फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में बढ़ोतरी ने लोगों को घरों से निकलना बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ते तापमान से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में तापमान 42 डिग्री की बढ़ोतरी ने लोगों को घरों से निकलना बंद कर दिया है। अखनूर, ज्यौड़ियां, खौड़, चौकी चोरा में लोगों की आवाजाही बुधवार को कम रही, बाजार सूने रहे। गर्मी और तपिश के चलते निजी वाहन भी कम चले। लोगों का कहना है कि इस सीजन के पिछले चार पांच दिन में गर्मी से बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। इस पर बिजली की कटौती से भी दो चार होना पड़ रहा है। इसमें लोग घरों में ही दुबके रहने पर मजबूर रहे। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। लोगों का कहना है कि इस सीजन की पहली बार तापमान 40 के पार पहुंचने पर गर्मी से बुरा हाल हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें