अखनूर। बारिश और आंधी से अखनूर में बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए। कई गांवों में मकानों के शेड उड़ गए। बिजली की आपूर्ति बारह घंटों तक ठप रही। वीरवार रात्रि को क्षेत्र में बारिश और आंधी से कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ गए। कंडी क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ और मकानों के शेड उखड़ गए। लोगों का कहना है कि भीषण बारिश और आंधी से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप रहने के साथ पेड़ भी उखड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी में कभी कभी स्थिति आती है। संवाद