फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गर्मियों के आगाज के साथ सूती कपड़ों का ट्रेंड बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू । तापमान बढ़ने के साथ ही नर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ने लगी है। गर्मियों के आगाज के साथ सूती (कॉटन) के वस्त्र बाजार में छाने लगे हैं। महिला, बच्चे और युवा सभी बदलते हुए मौसम के अनुसार कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। शहर के पुराने बाजार और नई बस्ती में भीड़ देखने को मिल रही है। इस बार पिछली गर्मी का केवल एक ट्रेंड आगे जा रहा है वो है सूती कपड़े। इसके अलावा इस बार सारा ट्रेंड बदल रहा है।
चिकनकारी कुर्तियों को दुकानदारों के अलावा इस बार प्यार मिलना कम हुआ है और यह तरजीह अब कोर्ड सेट को मिल रही है। इसके अलावा मीडी का भी बहुत ट्रेंड चल रहा है। नई बस्ती के दुकानदार आशीष अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं मीडी को ज्यादा पसंद करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं एथिनिक वेयर पहनने वाली लड़कियां कॉटन कुर्तियां ज्यादा पसंद कर रही हैं। कोर्ड सेट मार्केट में अलग-अलग फेब्रिक में मिल रही है जैसे की जोर्जेट, कॉटन, इसके अलावा अलग-अलग पैट्रन और डिजाइन में मिल रहा है। यह मार्केट में 800 से 1200 रुपये में मिल रहे हैं। इसके अलावा मीडी भी हर फेब्रिक में मिल रही है। यह मार्केट 500 से 1000 रुपये का मिल रहा है। वहीं सूती कुर्तियां मार्केट में 300 से 1000 रुपये की मिल रही हैं।
विज्ञापन


पुरुषों का ट्रेंड कार्गो पेंट को छोड कर इस बार बदल गया है। नई बस्ती के दुकानदार अमित मेहरा ने बताया कि इस बार लड़के कुर्ता शर्ट को महत्व कम दे रहे हैं और ड्रोप शोल्डर टी शर्ट, चेक शर्ट को प्राथमिकता देते नजर आ रहे हैं और मार्केट में भी वो ही बिक रही है। पेंट में स्ट्रेट फीट पेंट और कार्गो को ज्यादा पसंद किया जाएगा। ड्रोप शोल्डर टी-शर्ट 500 से 850 रुपये की मिल रही हैं, इसके अलावा चेक शर्ट 350 रुपये से शुरू होती है 550 तक मिल जाती हैं। वहीं स्ट्रेट फीट पेट 650-750 रुपये की और कार्गो 600-700 रुपये में मिल रही हैं। बच्चों की नाजुक त्वचा के लिए भी माता-पिता सूती कपड़े ही खरीदना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

हल्के रंग के कपड़ों की मांग अधिक
दुकानदार आशीष ने बताया कि महिलाएं इस बार ऐसे कपड़े खरीद रही हैं जो ऑफिस हो या घर, हर जगह पहनने में आरामदायक हो। इसके अलावा कपड़ों के रंगों का भी विशेष ध्यान रख रही हैं। चटकीले रंग सूर्य की किरणों को अधिक अवशोषित करते हैं, इसलिए हल्के रंग के कपड़ों की मांग अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें