जम्मू। ऑल जम्मू - कश्मीर एंड लद्दाख टीचर फेडरेशन और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में कोरोवायरस को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा की गई पहल का स्वागत किया है। जम्मू कश्मीर में सरकार द्वारा चिन्हित अस्पतालों और अन्य संगरोध केंद्रों में उनके उपचार के लिए प्रभावित व्यक्तियों और रोगियों का पता लगाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करके सरकार द्वारा जोरदार प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो ऑल जम्मू - कश्मीर एंड लद्दाख टीचर फेडरेशन के प्रेसीडेंट देवराज ठाकुर ने कहा कि इस अभूतपूर्व समय में, जब पूरी दुनिया महामारी से जूझ रही है, शिक्षकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सरकार द्वारा घोषित प्रोटोकॉल को न तोड़ें। उन्होंने सभी को सामाजिक दूरी रखने और घर में रहने की अपील की।