फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पानी की टंकी में गिरने से दो साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डिग्याना में करीब दो साल के मासूम बच्चे की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है। डेढ़ महीने से बच्चा मां के साथ नानी के घर रह रहा था। मानविक चौधरी सोमवार रात करीब 9 बजे पानी की टंकी में गिर गया। बताया जा रहा है कि रात को जब पानी आया उसके बाद परिवार ने टंकी का ढक्कन खोल दिया ताकि पता चल जाए कि टंकी भर गई है या नहीं। मगर घर के लोग ढक्कन बंद करना भूल गए। तभी बच्चा खेलता हुआ बीच में गिर गया। करीब आधे घंटे के बाद बच्चे को ढूंढते परिजन टंकी के पास पहुंचे तो देखा कि वह अंदर पड़ा है। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मृतक मां-बाप का इकलौता बच्चा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें