रियासी। जलशक्ति विभाग के कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इस कारण जिले में सुबह व शाम दोनों ही समय घरों में जल की आपूर्ति नहीं हो पाई। जल शक्ति विभाग के कर्मचारी वीरवार रात को ही कयाला में स्थित पंपिंग स्टेशन पर जाकर धरने पर बैठ गए थे। रात को पंपिंग को बंद रखा गया जिस कारण शुक्रवार को पानी की आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार सुबह कर्मचारियों का एक धड़ा प्रधान देविंद्र सिंह के नेतृत्व में जम्मू में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। कुछ कर्मचारी पंपिंग स्टेशन पर ही धरने पर बैठे रहे। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है। संवाद