नई जल परियोजना का शुभारंभ करते सुरेश शर्मा।
अखनूर। भाजपा नेता एवं जिला विकास परिषद के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने शुक्रवार को चौकी चौरा की पंचायत राह में 3 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाले राह-हरदू पेयजल परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस परियोजना में एक डगबैल, नया फिल्ट्रेशन प्लांट, 10 हजार और 20 हजार गैलन की दो टंकियां, 20 हजार गैलन का एक संप टैंक, योजना के अंतर्गत पुरानी पाइपों को बदला जाएगा। जिन घरों में नल नहीं है वहां पर नल लगाए जाएंगे। इस डगबैल का निर्माण कार्य पूरा होने पर गांव हरदू मलाडा के लगभग 300 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। सुरेश शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण लोगों को अक्सर पानी की समस्या रहती है डगबैल का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
इस मौके पर सहायक कार्यकारी अभियंता राकेश गुप्ता, अभियंता बालकृष्ण, मंडल अध्यक्ष कैप्टन बीडी शर्मा, बाबा पुरुषोत्तम, कैप्टन दौलत राम, कैप्टन ताराचंद, नंबरदार श्याम लाल, पूर्व पंच रतन वर्मा, सूबेदार रणजीत सिंह, सूबेदार जमीत सिंह, बलबीर कुमार, ओम प्रकाश, कौशल गुप्ता, मोहन लाल व गांव के अन्य गणमान्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।