सांबा कस्बे के पढेल के लोग ई रिक्शा से पानी लाते हुए।
सांबा। जिले के पढ़ेल और मंडी डंसाला के एससी मोहल्ले में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।
सुरिंदर कुमार, जनक राज और जगदीश राज ने बताया कि इलाके में पानी की सप्लाई आए हुए लगभग आठ दिन हो चुके हैं। पानी आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पानी लेने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। इस कारण लोग पैदल चलकर सिर पर पानी ढोने को विवश हैं। कई ग्रामीण ई-रिक्शा पर पानी ला रहे हैं। वहीं कई लोग हैंडपंप पर निर्भर हैं। इलाके में 50 के करीब परिवार हैं, जो पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों ने जल शक्ति विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाए। जल शक्ति विभाग के एईई फारूक खान ने बताया कि ट्यूबवेल की मुख्य पाइप में कंप्रेशर का कार्य चल रहा है। हालांकि कुछ हद तक काम पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि शुक्रवार को लोगों को पानी की सप्लाई मिल जाएगी।