फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सलमेरी और नथवाल में पानी की किल्लत, तीन दिन बाद हो रही सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। सलमेरी और नथवाल गांव में ग्रामीण पानी की किल्लत झेल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण टैंकरों से पीने के पानी का इंतजाम कर रहे हैं। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। तिलकराज, सुभाष और देस राज आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन दिन बाद पानी की सप्लाई हो रही है। ग्रामीण दूरदराज के क्षेत्रों से पानी लाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में पिछले एक माह से पीने के पानी की भारी किल्लत चल रही है। ग्रामीण दूसरे स्थानों से या फिर टैंकरों से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। महिलाएं सिर पर घड़ा रखकर दूसरे आसपास के गांवों में जाकर पीने के पानी की व्यवस्था करती हैं। विभाग के अधिकारी सजाद गुप्ता ने बताया कि बिजली कटौती के कारण पानी की सप्लाई कम हो रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें