फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर अपर ए गांव में आठ दिन से जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। जम्मू उत्तर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत रायपुर अपर ए में विभागीय अनदेखी की वजह से जल संकट गहरा गया है। खास कर रायपुर अपर ए गांव में आठ दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई, जिस कारण ग्रामीण दूसरे गांवों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जगवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, ईश्वर दास, जोग्रेंद्र कुमार और गुड्डू आदि ने बताया कि गांव में लगे ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से आठ दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। पंचायत में तीन में से दो ट्यूबवेल बंद होने से 200 से अधिक परिवारों को पानी नहीं मिल रहा है। इसके बारे में कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत भी कराया गया, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीण दूसरे गांवों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। कंडी क्षेत्र होने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। ट्यूबवेल की टंकी के ऊपर लगे ढक्कन भी टूट गए हैं, जिस कारण धूल-मिट्टी और पक्षियों के जाने से पानी दूषित होता है। आज तक टंकियों की सफाई भी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
पंचायत में जलशक्ति विभाग की ओर से तीन ट्यूबवेल स्थापित किए गए हैं, जिनमें से दो बंद हैं। इस कारण पूरी पंचायत में लोगों को पानी मिल रहा है। ट्यूबवेल का दौरा करने पर वहां कोई कर्मी नहीं मिला है। उप राज्यपाल से अपील है कि समस्या को जल्द हल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रीता देवी, सरपंच, रायपुर अपर ए पंचायत
एक ट्यूबवेल की मोटर ठीक कर दी गई है और दूसरे की जल्द लगा दी जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
- विकास गुप्ता, एईई, मैकेनिकल विंग, जलशक्ति विभाग ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें